सिक्योरिटी की बात: फेसबुक मैसेंजर के लिए भी जारी हुआ एंड टू एंड एंक्रिप्शन का अपडेट
इंस्टाग्राम पर शुरुआती तौर पर एंड टू एंड एंक्रिप्शन की टेस्टिंग कुछ यूजर्स के साथ की जाएगी और उसके बाद सभी के लिए इसे जारी किया जाएगा। आने वाले समय में एंड टू एंड एंक्रिप्शन की टेस्टिंग इंस्टाग्राम मैसेंजर में भी होगी।

विस्तार
फेसबुक मैसेंजर के वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए कब से एंड टू एंड एंक्रिप्शन की बात हो रही थी, लेकिन अब आखिरकार कंपनी ने इसका अपडेट जारी कर दिया है। फेसबुक मैसेंजर भी अब पूरी तरह से व्हाट्सएप की तरह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा। महामारी फैलने के बाद वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए एंड टू एंड एंक्रिप्शन की डिमांड बढ़ गई है।
फेसबुक ने नए अपडेट की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। ब्लॉग में कहा गया है कि नए अपडेट के बाद आपके निजी मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल को कोई भी नहीं देख/पढ़ सकेगा, हालांकि तक की फेसबुक को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। फेसबुक ने यह भी कहा है कि इंस्टाग्राम के लिए भी जल्द ही एंड टू एंड एंक्रिप्शन जारी होगा, हालांकि कोई सटीक तारीख नहीं बताई है।
फेसबुक का कहना है कि इंस्टाग्राम पर शुरुआती तौर पर एंड टू एंड एंक्रिप्शन की टेस्टिंग कुछ यूजर्स के साथ की जाएगी और उसके बाद सभी के लिए इसे जारी किया जाएगा। आने वाले समय में एंड टू एंड एंक्रिप्शन की टेस्टिंग इंस्टाग्राम मैसेंजर में भी होगी।
बता दें कि इससे पहले डिसअपेयरिंग मैसेज जैसे कई फीचर्स फेसबुक ने मैसेंजर में जोड़े हैं। डिसअपेयरिंग मैसेज के लिए यूजर्स 5 सेकेंड से लेकर 24 घंटे तक का टाइमर लगा सकते हैं। टाइमर के मुताबिक मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा।
- Independence Day 2021: कहां से कहां पहुंचा तकनीक और विज्ञान का विकास, पहले सैटलाइट से टेस्ट ट्यूब बेबी और स्वदेसी GPS तक
- Independence Day 2021: Snapchat ने लॉन्च किया दिल्ली के लिए पहला लैण्डमार्कर लेंस, ऐसे करें इस्तेमाल
- JioPhone Next: लॉन्चिंग से पहले फीचर्स लीक, 13MP कैमरे के साथ मिलेगा क्वॉलकॉम का प्रोसेसर
- राहत: राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट से हटा बैन, पार्टी ने कहा- सत्यमेव जयते