Google Photos: नए फीचर की हो रही टेस्टिंग, ब्लॉक कर सकेंगे 'एक्स' का चेहरा, फिर कभी नहीं दिखेगी मेमोरीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Aug 2024 02:46 PM IST
सार

अपकमिंग फीचर उनलोगों के लिए एक तोहफे की तरह होगा जो कि किसी शख्स से जुड़ी फोटोज तो रखना चाहते हैं लेकिन उसे बार-बार याद करना नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
Google Photos Gets a New Feature That Lets Users Block a Persons Face From Memories
Google Photos - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल फोटोज (Google Photos) एप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल फोटोज में एक खास फीचर होता है जिसका नाम मेमोरीज है। यह फीचर किसी खास शख्स की फोटोज की मेमोरीज दिखता है।

    अब गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप किसी खास शख्स जैसे एक्स की मेमोरीज को ब्लॉक कर सकेंगे। दरअसल गूगल फोटोज पर एक नए फोटोज की टेस्टिंग हो रही है जिसके आने के बाद किसी खास शख्स को ब्लॉक किया जा सकेगा उसके बाद गूगल फोटोज में उस शख्स के साथ आपकी मेमोरीज नहीं दिखेगी।

    विज्ञापन

    अपकमिंग फीचर उनलोगों के लिए एक तोहफे की तरह होगा जो कि किसी शख्स से जुड़ी फोटोज तो रखना चाहते हैं लेकिन उसे बार-बार याद करना नहीं चाहते हैं। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड एप पर हो रही है, हालांकि बाद में इसे आईओएस के लिए भी पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें