Update: अगले महीने बंद हो रही है गूगल की यह सर्विस, आपको भी फोन से हटाना होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 May 2024 12:24 PM IST
सार

गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा है कि Google One VPN को 20 जून 2024 को बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले भी Google One VPN के बंद होने की खबर आई थी लेकिन कोई तारीख नहीं बताई गई थी। पूर्व की रिपोर्ट में कहा गया था कि अगले कुछ महीने में Google One VPN को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Google One VPN shuts down on June 20 Pixel updates coming
Google one VPN - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल पिछले एक साल में अपनी कई सर्विसेज बंद कर चुका है। इसी लिस्ट में अब Google One VPN का नाम भी जुड़ गया है। Google One VPN को कंपनी बंद करने जा रही है। Google One VPN को अगले महीने बंद कर दिया जाएगा। गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर भी इसकी जानकारी दे दी है।

    गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा है कि Google One VPN को 20 जून 2024 को बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले भी Google One VPN के बंद होने की खबर आई थी लेकिन कोई तारीख नहीं बताई गई थी। पूर्व की रिपोर्ट में कहा गया था कि अगले कुछ महीने में Google One VPN को बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल वन वीपीएन के बंद होने का नोटिफिकेशन अब Google One VPN एप पर भी नजर आने लगा है। गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर Google One VPN को अनइंस्टॉल करने के तरीके बताए हैं। गूगल ने अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम से Google One VPN को अनइंस्टॉल करने का तरीका बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें