Google Maps में आया नया अपडेट, जंगल और रास्ते के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी

गूगल ने अपने मैप्स Google Maps के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसमें विजुअल को पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है। Google Maps के नए अपडेट में आपको पहले के मुकाबले बेहतर कलर मिलेंगे। उदाहरण के तौर रंगों के आधार पर आपको रास्तों और जंगलों के बारे में जानकारी मिलेगी।
जंगल वाले इलाके को पहले के मुकाबले अधिक हरा दिखाया जाएगा। Google Maps के इस अपडेट को कलर मैपिंग नाम दिया गया है। गूगल ने इस अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है।
नए अपडेट को लेकर गूगल का मकसद यूजर्स को नेचुरल अनुभव देना है। गूगल मैप्स का यह अपडेट दुनियाभर के 220 देशों में दिखेगा। यह फीचर एचएसवी कलर मॉडल पर काम करेगा।
बता दें कि गूगल लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। गूगल मैप्स अब लोगों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में भी जानकारी देगा। इसकी टेस्टिंग पिछले महीने से चल रही है।
जिस तरह गूगल आपको मौजूद समय में ट्रैफिक जाम के बारे में बताता है, उसी तरह जल्द ही आपको ट्रैफिक सिग्नल रेड है या ग्रीन इस बारे में भी जानकारी देगा। गूगल मैप्स में ट्रैफिक सिग्नल अपडेट आने के बाद आपको ट्रैफिक लाइट का आइकन गूगल मैप में नजर आएगा। आइकन में आपको ट्रैफिक लाइट का कलर भी दिखेगा।