गूगल मैप्स में आया बड़ा अपडेट, लाइव ट्रेन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Google Maps Gets 3 New Feature in India, Including Live Train Status
google maps

    गूगल ने अपने भारतीय यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए गूगल मैप्स में बड़ा फीचर जोड़ा है। गूगल की इस घोषणा के बाद आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करने के लिए किसी दूसरे ऐप को फोन में रखने की जरूरत नहीं होगी। नए अपडेट के बाद आप गूगल मैप्स से ही ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और साथ ही यह भी जान सकेंगे कि आप जिस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं। वह कितनी देरी से चल रही है और आपके प्रस्थान स्टेशन पर कितने बजे आएगी। इसके अलावा नए अपडेट के बाद जैसे ही आप एक ऑटो से दूसरे ऑटो में जाएंगे तो गूगल आपको यह भी सटीक रास्त भी दिखाएगा।

    बस की भी मिलेगी लाइव लोकेशन

    यदि आप बस से सफर कर रहे हैं तब भी गूगल मैप्स आपको बस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं यदि आपकी बस देरी से चल रही होगी तो गूगल मैप्स में आपको एक रेड कलर में नोटिफिकेशन भी मिलेगा। वहीं यूजर्स को हरे रंग के टेक्स्ट में बस का निर्धारित समय दिखेगा। इस फीचर को शुरुआती तौर पर बंगलूरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, मैसूर, पुणे और सूरत में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    गूगल मैप्स में आया बड़ा अपडेट, लाइव ट्रेन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे

    लाइव ट्रेन स्टेटस

    इस फीचर की मदद से आप गूगल मैप्स में ही ट्रेन की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं, हालांकि यह फीचर लंबी दूरी की यात्रा में ही काम करेगा। गूगल के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस फीचर को व्हेयर इज माय ट्रेन (Where is my Train) ऐप की मदद से तैयार किया गया है। बता दें कि पिछले साल ही गूगल ने Where is my Train ऐप को खरीद लिया था, हालांकि यह सौदा कितने में हुआ था इसकी जानकारी गूगल ने नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    गूगल मैप्स में आया बड़ा अपडेट, लाइव ट्रेन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे

    बस और ऑटो से सफर करने वालों के लिए

    गूगल ने इस फीचर को उन लोगों के लिए पेश किया है जो पहले बस से सफर करते हैं और उसके बाद ऑटो में सफर करते हैं या फिर यदि आप मेट्रो से उतरकर ऑटो में सफर करते हैं तो यह फीचर आपके लिए है। इस फीचर के जरिए आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि आपको कहां पर बस छोड़कर ऑटो ले लेनी चाहिए। इसके अलावा गूगल मैप्स आपको संभावित ऑटो किराए की भी जानकारी देगा।

    गूगल मैप्स में आया बड़ा अपडेट, लाइव ट्रेन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें