WWDC 2019: iOS 13 समेत इवेंट की 6 बड़ी घोषणाएं, यहां जानें सबकुछ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Jun 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Apple wwdc 2019: iOS 13, iPadOS, Mac Pro, and More Announced
New Mac Pro - फोटो : youtube

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने अपने सालाना वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2019) की शुरुआत हो चुकी है। एपल का यह इवेंट 7 जून 2019 तक चलेगा। WWDC 2019 के पहले दिन की शुरुआत एपल के सीईओ टिम कुक के कीनोट के साथ हुई, जिसमें उन्होंने आईट्यून्स को बंद करने की जानकारी दी। बता दें कि आईट्यून्स के बंद होने की चर्चा कई महीनों से थी। इस इवेंट में एपल ने नए ओएस आईओएस 13 से पर्दा हटा दिया है। iOS 13 के अलावा कंपनी ने नया आईपैड ओएस, एपल वॉच के लिए नए ओएस समेत कई घोषणाएं की है। आइए जानते हैं।

    ios 13
    ios 13 - फोटो : Apple

    ios 13

    एपल ने आधिकारिक तौर पर ios 13 को लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट के बाद आपको डार्क मोड मिलेगा जो कि कई सारे ऐप्स को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा डेवलपर्स के पास भी विकल्प होगा कि डार्क मोड को वह अपने ऐप में इंटिग्रेट कर सकेगा। ios 13 के अपडेट के साथ फोटोज ऐप में मशीन लर्निंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से ऐप फोटोज को सुव्यवस्थित करेगा। साथ ही इस अपडेट के बाद आपको वीडियो को रोटेट करने का भी विकल्प मिलेगा। ios 13 के साथ ग्राहकों को फेस आईडी 30 फीसदी तेज मिलेगा।

    iPadOS
    iPadOS - फोटो : Apple

    iPadOS

    अभी तक आप एपल के आईपैड में आईफोन वाला आईओएस ही इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कंपीन ने iPad नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च कर दिया है और इसे iPadOS नाम दिया गया है। इसकी मदद से आप डायरेक्ट कैमरे से ही अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें आपको मल्टीटास्किंग इंटरफेस भी मिलेगा। इसके अलावा आप नए ओएस की मदद से आईक्लाउड पर फोल्डर भी अपलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें