Google Lens: गूगल लेंस को मिला नया अपडेट, अब होगा कैमरा एक्सेस और भी आसान
फिलहाल जब कोई उपयोगकर्ता गूगल लेंस एप पर टैप करता है, तो यह एक फुल-स्क्रीन इंटरफेस के साथ खुलता है जिसमें एक स्प्लिट व्यू होता है। स्क्रीन के ऊपरी भाग में एक प्रीव्यू या व्यूफाइंडर दिखाई देता है, जो कैमरा को एक पारदर्शी परत के पीछे दिखाता है। वहीं, स्क्रीन का निचला दो-तिहाई हिस्सा डिवाइस की लोकल गैलरी और हाल की शीर्ष छह तस्वीरें दिखाता है।

विस्तार
गूगल लेंस को हाल ही में एक अपडेट मिला है, जिसने ेप के लॉन्च होने के तरीके को बदल दिया है। अभी तक कैमरा टूल के माध्यम से सर्च करना एक टू स्टेप प्रोसेस था। पहले एप खोलने पर एक प्रीव्यू स्क्रीन दिखाई देती थी और उसके बाद व्यूफाइंडर वाले स्पेस पर टैप करने पर कैमरा खुलता था, लेकिन नए अपडेट के साथ गूगल लेंस के यूजर इंटरफेस (UI) को सरल बनाकर इसे सीधे कैमरा खोलने वाला बना दिया है। यह बदलाव उस रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें यह दावा किया गया था कि कंपनी ने ‘सर्कल टू सर्च’ को फिर से डिजाइन कर इसके इंटरफेस को बेहतर और आसान बनाया है।
गूगल अब गूगल लेंस पर कैमरा फंक्शनालिटी को एक्सेस करने के तरीके को सरल बना रहा है। यह बदलाव Google for Android ऐप वर्जन 16.0.7 और iOS एप के नवीनतम वर्जन में देखा गया है, हालांकि ऐसा लगता है कि यह नया फीचर अभी व्यापक रूप से रोलआउट नहीं हुआ है।