Google का यह ऐप मजे-मजे में सीखा रहा है कोडिंग, वह भी बिल्कुल फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Google Grasshopper app launched to Learn Coding Free
Grasshopper

    अगर आप भी पैसों का किसी अन्य कारणों से कोडिंग करने के अपने शौक को दबा रहे हैं तो आप जैसे लोगों के लिए गूगल एक ऐप लेकर आया है जिसका नामGrasshopperहै। इस ऐप की मदद से आप आसानी से घर बैठे फ्री में कोडिंग सीख सकते हैं। बता दें कि ग्रासशॉपर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। Grasshopper को आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Grasshopper को डाउनलोड करने के बाद आपसे ई-मेल आईडी मांगी जाएगी, उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप कोडिंग के बारे में जानते हैंं या नहीं? इसके बाद आप अपने हिसाब से क्लास की शुरुआत कर सकते हैं। इस पजल के माध्यम से कोडिंग सिखाई जाती है।

    विज्ञापन

    पहले आपको कुछ उदाहरण दिए जाते हैं और फिर आपसे सवाल पूछे जाते हैं। जवाब के लिए तीन ऑप्शन मिलते हैं। सही जवाब देकर आप एक लेवल को पार करते हैं और दूसरे में पहुंचते हैं। गेम के दौरान आपको प्वाइंट भी मिलते हैं जो कि राइट साइड में आपको सबसे ऊपर दिखेंगे। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस ऐप के जरिए आपको कोडिंग में महारत हासिल हो जाएगी। इस ऐप के जरिए आप बेसिक कोडिंग सीख जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें