Google Gemini: अब जेमिनी एआई ई-मेल को ऑटोमैटिक करेगा समराइज, पहले आपके हाथ में था कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 May 2025 03:42 PM IST
सार

पिछले साल गूगल ने Gmail में Gemini को जोड़कर एक सुविधा दी थी जिसमें यूजर्स चाहें तो किसी ईमेल या थ्रेड को खोलकर “Summarize this email” बटन पर टैप करके उस ईमेल का छोटा सारांश पा सकते थे। यह खासतौर पर मोबाइल स्क्रीन पर लंबी बातचीत समझने में मददगार था।

Google Gemini Now will automatically summarize emails, earlier the control was in your hands
Gmail - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल अब अपने AI टूल Gemini को और स्मार्ट बना रहा है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि Gmail एप में अब ईमेल का सारांश (summary) अपने-आप दिखेगा, खासतौर पर उन ईमेल्स में जो लंबे थ्रेड्स होते हैं या जिनमें कई जवाब शामिल होते हैं। पिछले साल गूगल ने Gmail में Gemini को जोड़कर एक सुविधा दी थी जिसमें यूजर्स चाहें तो किसी ईमेल या थ्रेड को खोलकर “Summarize this email” बटन पर टैप करके उस ईमेल का छोटा सारांश पा सकते थे। यह खासतौर पर मोबाइल स्क्रीन पर लंबी बातचीत समझने में मददगार था।

    अब 29 मई की घोषणा के अनुसार, Gemini अब खुद तय करेगा कि कब सारांश दिखाना उपयोगी होगा। यदि कोई ईमेल थ्रेड लंबा है या उसमें कई जवाब हैं, तो Gmail ईमेल कंटेंट के ऊपर ही स्वतः सारांश दिखा देगा। यदि कोई सारांश अपने-आप नहीं दिखता है, तो यूजर अब भी “Summarize this email” बटन या Gemini साइडबार का उपयोग कर सकते हैं।

    यह सुविधा फिलहाल केवल एंड्रॉयड और iOS के Gmail एप्स में उपलब्ध है। केवल English भाषा में काम कर रही है। यह फीचर Google Workspace यूजर्स, Google One AI Premium सब्सक्राइबर्स, Gemini Education और Gemini Education Premium ग्राहकों को ही मिलेगा। इसे रोलआउट धीरे-धीरे किया जा रहा है, इसलिए सभी यूजर्स को यह सुविधा तुरंत नहीं दिखेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें