WhatsApp: एक जून से इन फोन में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, देखें सभी स्मार्टफोन की लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 May 2025 11:32 AM IST
सार

पुराने iOS और Android वर्जन अब सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त नहीं कर रहे हैं, जिससे डेटा हैकिंग और अन्य साइबर खतरों का जोखिम बढ़ जाता है। WhatsApp का यह कदम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

WhatsApp will stop working on these older iPhones and Android phones starting tomorrow Full list here
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp अब कुछ पुराने iPhone और Android डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा। यह बदलाव 1 जून 2025 से लागू हो जाएगा। पहले Meta (WhatsApp की पेरेंट कंपनी) ने इसे मई 2025 में लागू करने की बात कही थी, लेकिन अब यह एक दिन बाद से प्रभावी हो रहा है।

    Meta की यह एक नियमित अपडेट प्रक्रिया है, जिसके तहत WhatsApp हर कुछ समय बाद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपना सपोर्ट बंद करता है। इसका मुख्य उद्देश्य सिक्योरिटी और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

    • iOS 15 या उससे पुराने वर्जन
    • Android 5.0 (Lollipop) या उससे पुराने वर्जन
    और पढ़ें...