Gemini: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने जेमिनी का एप भारत में किया लॉन्च, मिला नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Jun 2024 12:00 PM IST
सार

गूगल ने यह भी कहा है कि Gemini के कई सारे फीचर्स जल्द ही जारी होंगे जो कि पेड यूजर्स के लिए होंगे। बता दें कि Bard को बंद करने के बाद गूगल ने Gemini को लॉन्च किया है। गूगल ने Gemini को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Google Gemini Android app launched in India with support for 9 Indian languages
Google Gemini App - फोटो : play store

    विस्तार

    Google ने अपने एआई टूल Gemini का नया एप भारत में लॉन्च कर दिया है। Gemini के नए एप के साथ नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है जिनमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं यानी अब आप इन भाषाओं में भी गूगल जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

    गूगल ने यह भी कहा है कि Gemini के कई सारे फीचर्स जल्द ही जारी होंगे जो कि पेड यूजर्स के लिए होंगे। बता दें कि Bard को बंद करने के बाद गूगल ने Gemini को लॉन्च किया है। गूगल ने Gemini को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लॉन्च किया है। गूगल ने चुनावी रिजल्ट्स को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई थी।

    विज्ञापन

    भारत के अलावा Gemini एप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया गया है। Gemini एप में यूजर्स टाइप करके, बोलेकर और इमेज के जरिए भी अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स जेमिनी एप को अपना प्राइमरी असिस्टेंट भी बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आपने चैटजीपीटी को इस्तेमाल किया है तो Gemini को इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी। चैटजीपीटी की तरह ही आप जेमिनी से भी सवाल जवाब कर सकते हैं। iOS यूजर्स जेमिनी का इस्तेमाल गूगल एप के जरिए कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें