भूकंप के बारे में जानकारी देगा गूगल, जल्द ही इन देशों के लिए जारी होगा अपडेट
गूगल का भूकंप अलर्ट पहले से अमेरिका के कुछ इलाकों के लिए था, लेकिन अब इसे ग्रीस और न्यूजीलैंड के लिए भी जारी कर दिया गया है।

विस्तार
पिछले सप्ताह ही आसाम में लगातार आए भूकंप से लोग डरे सहमे हुए हैं। आज टेक्नोलॉजी काफी विकसित हो गई है लेकिन भूकंप में बारे में अभी भी सटीक जानकारी बहुत ही कम मिल पाती है, हालांकि टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने अब मोर्चा संभाल लिया है। गूगल ने कहा है कि वह भूकंप के अलर्ट का फीचर जल्द ही कुछ और देशों में जारी करेगा।
गूगल का भूकंप अलर्ट अपने एंड्रॉयड यूजर्स को देगा, आईओएस के लिए इसका अपडेट कब तक आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। गूगल का भूकंप अलर्ट पहले से अमेरिका के कुछ इलाकों के लिए था, लेकिन अब इसे ग्रीस और न्यूजीलैंड के लिए भी जारी कर दिया गया है। एंड्रॉयड यूजर्स के पास भूकंप के अलर्ट को ऑफ और ऑन करने का भी विकल्प होगा।
Google ने पहली बार अगस्त 2020 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया था। Verge though की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का भूकंप अलर्ट फीचर उनके लिए उतना प्रभावी नहीं है जो भूकंप के काफी करीब होते हैं।
दूर के लोगों को भूकंप के बारे में सटीक और पहले जानकारी मिलती है। अमेरिका के वॉशिंगटन के यूजर्स को पिछले साल मई में आए भूकंप के बारे में अलर्ट गूगल के जरिए मिला था। गूगल ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत और अन्य देशों के लिए भूकंप अलर्ट का फीचर कब जारी किया जाएगा।
- WhatsApp: नजदीकी वैक्सीन सेंटर के बारे में अब व्हाट्सएप से मिलेगी जानकारी, यह है तरीका
- Covid 19: क्या होता है ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कितना उचित है डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल
- क्या 5जी टेस्टिंग से देश में फैल रहा कोरोना, जानें सच्चाई
- Inbase ने भारत में लॉन्च किए दो फास्ट चार्जर, शुरुआती कीमत 999 रुपये