Google Duo में आने वाला है बड़ा अपडेट, बिना मोबाइल नंबर कर सकेंगे इस्तेमाल

वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे सरल एप Google Duo के लिए गूगल जल्द ही बड़ा अपडेट जारी करने वाला है जिसके बाद यूजर्स बिना मोबाइल नंबर भी इस एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि गूगल डुओ इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर की जरूरत होती है लेकिन जल्द ही यह खत्म होने वाला है।
Google Duo के नए अपडेट की जानकारी डेवलपर जेन मनचुन वोंग ने इसकी जानकारी दी है, हालांकि एप को इस्तेमाल करने के लिए ई-मेल आईडी की जरूरत होगी। बता दें कि गूगल ने हाल ही में नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद इस एप से एक साथ 12 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इससे पहले सिर्फ 8 लोगों को ही एक साथ वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा थी।
लॉकडाउन के कारण पूरी दुनिया में वीडियो कॉलिंग बढ़ी है जिसके बाद तमाम कंपनियां अपने एप के लिए अपडेट जारी कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही गूगल ने भी गूगल मीट को सभी के लिए फ्री करने का एलान किया है।
गौरतलब है कि गूगल ने हाल ही में गूगल डुओ यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Codec तकनीक पेश की है, जिससे कम नेटवर्क में भी वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही इससे वीडियो कॉल की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी।
इसके अलावा कंपनी ने एक और फीचर जारी किया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए वीडियो कॉल के दौरान तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स टैबलेट, स्मार्टफोन और क्रोमबुक के जरिए तस्वीर क्लिक कर सकते हैं और यह फोटो अपने-आप ग्रुप के मेंबर्स के पास पहुंच जाएगी।
- लॉन्च हुआ कोरोना सेंसर, लक्षण के बारे में पहले ही दे देगा जानकारी
- Vodafone के शानदार डाटा प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 4GB डाटा
- हैकर्स कोरोना वायरस की आड़ में लोगों को बना रहे हैं निशाना, बचने में ये पांच टिप्स आएंगे बहुत काम
- Airtel के ग्राहकों को फ्री में मिला Zee5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन