Google Duo को मिला अपडेट, अब वीडियो कॉल के दौरान क्लिक कर सकेंगे तस्वीरें

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
google duo app get update now users click photos during video call all you need to know
Google Duo - फोटो : social media

    लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग एप की मांग तेजी से बढ़ी है। अधिकतर लोग अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिजनेस मीटिंग करने के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा जूम एप का उपयोग हुआ है, लेकिन हाल ही में गृह मंत्रालय ने इसे इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी। वहीं, अब दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने सबसे खास वीडियो कॉलिंग एप डुओ के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं, जिनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा।

    गूगल डुओ के खास फीचर्स

    कंपनी ने गूगल डुओ यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Codec तकनीक पेश की है, जिससे कम नेटवर्क में भी वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही इससे वीडियो कॉल की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने एक और फीचर जारी किया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए वीडियो कॉल के दौरान तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स टैबलेट, स्मार्टफोन और क्रोमबुक के जरिए तस्वीर क्लिक कर सकते हैं और यह फोटो अपने-आप ग्रुप के मेंबर्स के पास पहुंच जाएगी।

    विज्ञापन

    यूजर्स Augmented Reality इफेक्ट के साथ भेज सकेंगे मैसेज

    गूगल ने डुओ वॉइस मैसेज फीचर जारी किया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए "I miss you" या फिर "I'm thinking of you" जैसे मैसेज एआर (Augmented Reality) इफेक्ट के साथ भेज सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम गूगल डुओ के लिए जल्द और नए फीचर्स पेश करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक समय पर 12 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉल

    कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर गूगल ने कुछ दिनों पहले डुओ एप में बड़ा बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद अब गूगल डुओ के यूजर्स एक समय पर 12 लोगों के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। इससे पहले इस एप में एक साथ 8 लोग ही वीडियो कॉल कर पाते थे।

    गूगल की प्रोडक्ट एंड डिजाइन की सीनियर डायरेक्टर सनाज अहारी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस मुश्किल समय में हम लोगों को उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों से मिलाना चाहते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह मुमकिन नहीं है। तो ऐसे में यूजर्स गूगल डुओ एप के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं और अपनों के करीब बन रह सकते हैं।

    12 लोगों के साथ वीडियो चैट करने के लिए नहीं करनी होगी सेटिंग

    गूगल डुओ यूजर्स को वीडियो कॉलिंग करने के लिए मैन्युअल सेटिंग नहीं करनी होगी। यूजर्स सीधा ही एक बार में 12 लोगों के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। वहीं, यह एप एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें