गूगल ने एंड्रॉयड गो यूजर्स के लिए लॉन्च किया Camera Go app, बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Mar 2020 12:30 PM IST
सार
विज्ञापन
Google Camera Go app launched for Android Go phones with pixel phone like photography
Camera Go app - फोटो : social media

    विस्तार

    गूगल ने अपने एंड्रॉयड गो यूजर्स के लिए कैमरा गो (Camera Go) एप लॉन्च किया है। गूगल के इस कैमरा एप का सबसे बड़ा फायदा होगा कि एंड्रॉयड गो वाले एंट्री लेवल स्मार्टफोन में भी पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें एंड्रॉयड गो को गूगल ने साल 2018 में सस्ते स्मार्टफोन के लिए पेश किया था।

    गूगल कैमरा गो एप को नोकिया 3.1 स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। साथ ही बता दें कि इस एप के साथ लॉन्च होने वाला नोकिया 3.1 दुनिया का पहला फोन है, हालांकि इस एप को दूसरे एंड्रॉयड गो यूजर्स भी प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि गूगल के एंड्रॉयड गो एडिशन के दुनियाभर में फिलहाल 100 मिलियन यानी 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड गो फोन में गूगल कैमरा गो एप में यूजर्स को पिक्सल फोन के कैमरा एप जैसे सारे फीचर्स मिलेंगे। इस एप में गूगल पिक्सल फोन जैसा ही पोट्रेट मोड भी मिलेगा। इसके अलावा एप में फोटो, वीडियो और अनुवाद का भी फीचर मिलेगा। कैमरा गो एप में गूगल लेंस का भी सपोर्ट है। बता दें कि आमतौर पर पोट्रेट मोड प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलता है या फिर दो लेंस वाले फोन में मिलता है, लेकिन एंड्रॉयड गो वर्जन वाले अधिकतर फोन में सिंगल कैमरा ही है। ऐसे में सस्ते स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल ने बड़ा तोहफा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें