अलर्ट: गूगल इसी महीने देने वाला है बड़ा झटका, करोड़ों फोन में काम नहीं करेगा यह एप
गूगल कुछ पुराने फोन के लिए गूगल कैलेंडर का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। केवल एंड्रॉयड फोन ही नहीं, बल्कि आईओएस और कंप्यूटर पर भी गूगल कैलेंडर का सपोर्ट बंद होने जा रहा है।

विस्तार
गूगल पुराने एंड्रॉयड फोन यूजर्स को इस महीने एक बड़ा झटका देने वाला है। आप गूगल कैलेंडर (Google Calendar) एप के रेगुलर यूजर हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। गूगल कुछ पुराने फोन के लिए गूगल कैलेंडर का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। केवल एंड्रॉयड फोन ही नहीं, बल्कि आईओएस और कंप्यूटर पर भी गूगल कैलेंडर का सपोर्ट बंद होने जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल कैलेंडर का इंटिग्रकेशन Gmail से लेकर रिमाइंडर, नोट्स और थर्ड पार्टी एप्स जैसे Teams, Zoom आदि तक में है। इसकी मदद से यूजर्स अपने इवेंट रिमाइंडर के साथ प्लान करते हैं।
यदि आपके पास एक एंड्रॉयड फोन है जिसमें एंड्रॉयड का ओरियो यानी 8.0 वर्जन है तो आपके फोन में गूगल कैलेंडर का सपोर्ट जल्द ही बंद हो जाएगा। एंड्रॉयड 8.0 से ऊपर के सभी वर्जन में गूगल कैलेंडर सपोर्ट करेगा। यदि आपके पास कोई ऐसा टैबलेट है जिसमें एंड्रॉयड 7.1 या इससे नीचे का वर्जन है तो उसमें भी गूगल कैलेंडर का सपोर्ट बंद हो जाएगा।
- हैकर्स के निशाने पर Gmail: किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका जीमेल अकाउंट, जानें सुरक्षित रहने के तीन तरीके
- काम की बात: किसी एक चैट को कैसे करें लॉक, सीक्रेट कोड का ऐसे करें इस्तेमाल
- AI की ताकत: शक्तिमान हो गया है एआई, इंसानों की मदद लिए बिना खुद ही बना सकता है दूसरा एआई टूल
- सावधान: 24 घंटे आपकी बात सुन रहा है आपका स्मार्टफोन, नई रिसर्च में हुई पुष्टि