Year Ender 2020: साल 2020 के बेस्ट एंड्रॉयड एप अवार्ड की हुई घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Dec 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: Google Announces Best Android Apps 2020 list release Games of 2020 in India
Google Best Apps Award - फोटो : play store

    गूगल ने साल 2020 के लिए बेस्ट मोबाइल एप्स की लिस्ट जारी कर दी है। गूगल हर साल यह लिस्ट अपने प्ले-स्टोर पर मौजूद एप्स की परफॉर्मेंस और डाउनलोड के आधार पर जारी करता है। गूगल ने तीन लिस्ट जारी की है जिनमें बेस्ट एप्स, गेम्स ऑफ द ईयर और Choice Awards 2020 शामिल हैं। Sleep stories for calm sleep - Meditate with Wysa को साल 2020 के बेस्ट एप का खिताब मिला है, जबकि Legends of Runeterra को बेस्ट गेम ऑफ 2020 का खिताब मिला है।

    फन कैटेगरी में भारतीय एप Pratilipi को बेस्ट एप का अवार्ड मिला है। प्रतिलिपी एप पर आप ऑडियो/टेक्स्ट फॉर्मेट में किताबें पढ़ सकते हैं। यह एप हिंदी, मराठी समेत 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें पॉडकास्ट की भी सुविधा है। इस एप को एक करोड़ से अधिक लोगों ने अभी तक डाउनलोड किया है। गूगल ने साल 2020 का च्वाइस एप अवार्ड (Choice App Award) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एप को दिया है। वहीं च्वाइस गेम ऑफ 2020 का अवार्ड World Cricket Championship 3 – WCC3 को मिला है।

    विज्ञापन

    गूगल की इस कैटेगरी में एक कैटेगरी Best Everyday Essentials नाम से भी है। इस कैटेगरी का अवार्ड भारतीय एप Koo, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, द पैटर्न, जेलिश और जूम क्लाउड मीटिंग्स को मिला है।पर्सनल ग्रोथ कैटेगरी में बेस्ट एप की लिस्ट में apna, Bolkar, Mindhouse, MyStore और Writco का नाम है, वहीं गूगल ने बेस्ट हिडेन गेम्स अवार्ड की लिस्ट में Chef Buddy, Finshots, Flyx, goDutch और Meditate with Wysa शामिल हैं। बेस्ट कंपिटेटिव गेम कैटेगरी में Bullet Echo, KartRider Rush+, Legends of Runeterra, Rumble Hockey और Top War: Battle Game को जगह मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें