कार्रवाई: गूगल और एपल ने ब्लॉक किया यह मैपिंग एप, सरकार के आदेश के बाद लिया फैसला
Google Play Store पर अब MAPS.Me ऐप का लैंडिंग पेज यह संदेश दिखा रहा है: "We're sorry, the requested URL was not found on this server."

विस्तार
Google और Apple ने अपने प्ले स्टोर और एप स्टोर से ऑफलाइन नेविगेशन एप MAPS.Me को हटा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई MAPS.Me द्वारा भारत की बाहरी सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाने के कारण की गई है।
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2024 में सर्वे ऑफ इंडिया (SoI) ने आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) के तहत Google के नोडल अधिकारी प्रियदर्शी बनर्जी को एक नोटिस जारी किया। यह नोटिस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों की गलत भौगोलिक प्रस्तुति को लेकर था।
Google Play Store पर अब MAPS.Me ऐप का लैंडिंग पेज यह संदेश दिखा रहा है: "We're sorry, the requested URL was not found on this server." हालांकि रिपोर्ट बताती है कि Google को नोटिस भेजा गया था, यह स्पष्ट नहीं है कि Apple को भी इसी प्रकार का नोटिस मिला है या नहीं। वर्तमान में यह एप भारतीय यूजर्स के लिए Apple App Store पर भी उपलब्ध नहीं है।