Gmail Update: अब ऑनलाइन शॉपिंग का मजा होगा दोगुना, मेल से ही ट्रैक कर सकेंगे ऑर्डर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

वैसे तो ऑनलाइन ऑर्डर को ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि शॉपिंग एप में ही इसकी सुविधा होती है और ऑर्डर्स के अपडेट के मैसेज भी आते रहते हैं, लेकिन गूगल अब इसे और आसान बनाने जा रहा है। गूगल ने ऑनलाइन शॉपिंग के एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने के लिए जीमेल में एक नया फीचर दिया है।

Google adds new features in Gmail for online shoppers Here is the details
Gmail - फोटो : iStock

    विस्तार

    ऑनलाइन शॉपिंग अब आम बात हो गई है। गांव के लोग भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि ई-कॉमर्स कंपनियां अब गांवों में भी डिलीवरी देने लगी हैं। ई-कॉमर्स साइट पर लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जरूरत होती है।

    वैसे तो ऑनलाइन ऑर्डर को ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि शॉपिंग एप में ही इसकी सुविधा होती है और ऑर्डर्स के अपडेट के मैसेज भी आते रहते हैं, लेकिन गूगल अब इसे और आसान बनाने जा रहा है। गूगल ने ऑनलाइन शॉपिंग के एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने के लिए जीमेल में एक नया फीचर दिया है।

    फेस्टिव सीजन में ऑर्डर ट्रैक करना होगा आसान

    जीमेल के नए अपडेट के बाद ऑनलाइन शॉपिंग के ऑर्डर को ट्रैक करना बहुत ही आसान हो जाएगा। जीमेल में एक Get it by Dec 24 नाम से फिल्टर आ रहा है। इस फिल्टर को सेलेक्ट करने के बाद ऑर्डर का रियल टाइम अपडेट आपके जीमेल पर ही दिखेगा। यह फीचर वेब और मोबाइल दोनों यूजर्स के लिए जारी होगा।

    Gmail पर पैकेज की ट्रैकिंग

    जीमेल एक बड़ा अपडेट ट्रैकिंग को लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर के डीटेल जीमेल पर ही दिख जाएंगे। बार-बार आपको शॉपिंग साइट या एप पर जाकर ट्रैक नहीं करना होगा। इसके अलावा जीमेल उन मेल को डिलीवरी डेट के मुताबिक अरेंज करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें