फटाफट लोन देने वाले 3,500 लोन एप्स को गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया
Google के मुताबिक 1.43 मिलियन एप्स ने पॉलिसी का उल्लंघन किया है। इन एप्स को पब्लिश करने वाले 1,73,000 अकाउंट को भी बैन किया गया है। इससे करीब 16,350 करोड़ की होने वाली ठगी पर रोक लगी है।

विस्तार
भारत में फटाफट (इंस्टैंट) लोन देने वाले एप्स की भरमार है। वैसे तो ये लोग एप्स मुसीबत के समय बड़े काम आते हैं लेकिन बाद में ये गले की फांस बन जाते हैं। इंस्टैंट लोन एप्स के कारण कई लोगों ने भारत में आत्महत्या तक कर ली है। कुछ लोन एप्स को भारत सरकार ने बैन भी किया था। अब Google ने कहा है कि पिछले साल उसने 3,500 लोन एप्स पर कार्रवाई की है।
गूगल ने कहा है कि इन लोन एप्स ने प्ले-स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। Google के मुताबिक 1.43 मिलियन एप्स ने पॉलिसी का उल्लंघन किया है। इन एप्स को पब्लिश करने वाले 1,73,000 अकाउंट को भी बैन किया गया है। इससे करीब 16,350 करोड़ की होने वाली ठगी पर रोक लगी है।
गूगल ने कहा है कि इस तरह के लोन एप्स पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। गूगल जल्द ही प्राइवेसी सैंडबॉक्स के लिए पहला बीटा वर्जन रिलीज करने वाला है। इस अपडेट के बाद यूजर्स और डेवलपर्स किसी एप को फाइल रिलीज से पहले एक्सपेरियंस कर सकेंगे।
प्राइवेसी सैंडबॉक्स के तहत यूजर्स अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को समझ सकेंगे और एप कंपनियों को उसके हिसाब से एक्सेस दे सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 2021 में भी गूगल ने कई सारे लोन एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया था।
- चलती ट्रेन में सीट खाली है या नहीं, ऐसे पता करें
- सावधान: अब Redmi Note 12 Pro में लगी आग, जलकर खाक हो गया फोन, बाल-बाल बची जान
- अमेजन से खरीदा iPhone और AirPods, डिलीवरी कर्मचारी ने 10 आईफोन को नकली फोन से रिप्लेस कर दिया
- fire-Boltt Sphere Review: शॉक प्रूफ मेटल बॉडी और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, क्या है पैसा वसूल?