सिर्फ 2 घंटे में घर बैठे पाएँ किसी भी कंपनी का सिम कार्ड

अगर आप नया सिम कार्ड लेने और उसके वेरिफिकेशन में लगने वाले समय के कारण परेशान हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब टेलीकॉम ऑपरेटर 2 घंटे में घर बैठे आपको सिम कार्ड उपलब्ध कराएंगे। दरअसल ये सिम कार्ड आपको कोई टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं बल्कि वेब और ऐप बेस्ड एग्रीगेटर कंपनी 10Digi देगी।
इस सेवा के तहत कंपनी सिम कार्ड, डाटा कार्ड या डोंगल की डिलीवरी ग्राहक के घर पर करेगी। कंपनी के सह संस्थापक और प्रबंध निदेशक ओजैर यासिन ने बताया कि इस सेवा का लाभ दिल्ली एनसीठआर में मौजूद कोई भी यूजर उठा सकता है। कंपनी महज 2 घंटे में सिम कार्ड आपके घर पर पहुंचा देगी। सिम कार्ड को एक्टीवेट करा कर ही डिलीवर किया जाएगा।
नए सिम कार्ड के लिए यूजर को अपना सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे की आधार कार्ड आदि ऑर्डर के समय ऑनलाइन जमा करने होंगे। 10Digi अपनी इस सेवा के तहत रिलॉयंस, वोडाफोन, आइडिया, टाटा व अन्य ऑपरेटर्स के साथ करार किया है। कंपनी ग्राहकों को सिम लेते समय कई कंपनियों के टैरिफ प्लान की तुलना करने, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, रिचार्ज और कई अन्य पेमेंट करने की सर्विस भी मुहैया कराती है।