AI App: बड़े कमाल का है यह एआई एप, चुटकियों में बता देगा सामान असली है या नकली
AI App की मदद से प्रोडक्ट असली है या नकली, पहचाना अब काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको बस प्रोडक्ट की फोटो क्लिक करनी है और आपको प्रोडक्ट की सभी जानकारी मिल जाएगी।

विस्तार
असली और नकली प्रोडक्ट की पहचान करना एक कठिन काम है। और इसके लिए ओरिजिनल प्रोडक्ट की विशेषताओं और डिजाइन के पर्याप्त ज्ञान की आवश्यकता होती है। लेकिन अब यह काम आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित एप की मदद से चुटकियों में कर सकते हैं। जी हां! AI App की मदद से प्रोडक्ट असली है या नकली, पहचाना अब काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको बस प्रोडक्ट की फोटो क्लिक करनी है और आपको प्रोडक्ट की सभी जानकारी मिल जाएगी।
इस एप का नाम फीचरप्रिंट (FeaturePrint app) है और इसे वाशिंगटन स्थित अलीथियॉन द्वारा विकसित किया गया है। एप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद प्रोडक्ट की पहचान की जा सकती है। दावा है कि किसी प्रोडक्ट की आइडेंटिफिकेशन, ऑथेंटिकेशन और ट्रेसेब्लिटी का पता लगाया जा सकता है। एप केवल आपके फोन कैमरा की मदद से प्रोडक्ट की पहचान करता है। कंपनी का दावा है कि इस एप की मदद से स्मार्टफोन के जरिए अधिक कीमत वाली वस्तुओं जैसे सोने की छड़ें और लक्जरी वस्तुओं की भी पहचान की जा सकती है।
एलिथियॉन की वेबसाइट के अनुसार, फीचर प्रिंट ऑप्टिकल एआई टेक्नोलॉजी किसी भी फिजिकल आइटम के छोटे सतही डिटेल को पहचान सकती है और फिर उन्हें संख्याओं के गणितीय सेट में बदल सकती है। अन्य सर्विस जैसे प्रोडक्ट की एक क्लास की पहचान करने के बजाय, यह मैथड यूजर्स को एक विशिष्ट वस्तु की पहचान करने की अनुमति देता है जो पहले से फीचर प्रिंट सिस्टम के साथ रजिस्टर्ड हो चुकी है।
- Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट, चेन खुला रहने पर भेजेगा अलर्ट
- Boat Rockerz 255: 30 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ वायरलेस नेकबैंड, पानी में भी नहीं होगा खराब!
- iPhone 15 Pro Max के कैमरे और डिस्प्ले की लीक यूजर्स को कर देगी निराश! नहीं मिलेंगे ये बड़े अपग्रेड
- Weekly Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट