अब डायरेक्ट Facebook से डाउनलोड कर सकेंगे एप, प्ले-स्टोर पर जाने की नहीं होगी जरूरत
एप-स्टोर मार्केट में फिलहाल केवल गूगल और एपल का दबदबा है। यूरोपियन यूनियन ने एक कानून बनाया है और कहा है कि वैकल्पिक एप-स्टोर का भी इंतजाम होना चाहिए। Meta का कहना है कि जो डेवलपर अपने एप को फेसबुक पर पब्लिश करेंगे उन्हें ज्याद इंगेजमेंट मिलेगी।

विस्तार
Meta इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी है। फेसबुक से लेकर WhatsApp, Oculus और Instagram सब इसी के कब्जे में हैं। अब कंपनी खुद का एप स्टोर बनाने की प्लानिंग कर रही है। खबर है कि यूरोपियन यूनियन वाले देशों में सीधे डायरेक्ट फेसबुक एड से ही Facebook एप को डाउनलोड किया जा सकेगा। इसकी शुरुआत इस साल के अंत तक हो सकती है।
दरअसल एप-स्टोर मार्केट में फिलहाल केवल गूगल और एपल का दबदबा है। यूरोपियन यूनियन ने एक कानून बनाया है और कहा है कि वैकल्पिक एप-स्टोर का भी इंतजाम होना चाहिए। Meta का कहना है कि जो डेवलपर अपने एप को फेसबुक पर पब्लिश करेंगे उन्हें ज्यादा इंगेजमेंट मिलेगी।
वैसे तो मेटा का यह फैसला यूजर्स के हित में है लेकिन इसके साथ खतरा भी है। फेसबुक प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स के फोन में खतरनाक और नुकसान पहुंचाने वाले एप्स आ सकते हैं। इसके जरिए लोगों को शिकार बनाया जा सकता है।
फेसबुक से डाउनलोड होने वाला Facebook एप अपडेट होने के लिए प्ले-स्टोर को बायपास कर सकेगा और यह हाल अन्य एप्स की भी होगी। फेसबुक के मुकाबले प्ले-स्टोर पर मैलवेयर को डिटेक्ट करने के लिए मजबूत प्राइवेसी पॉलिसी है।