Tecno Phantom 9 की पहली सेल आज, यह है सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन

यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसकी कीमत कम हो और उसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिले तो आपके लिए आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर Tecno Phantom 9 की पहली सेल है। टेक्नो फैंटम 9 को कंपनी ने पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया था। टेक्नो फैंटम 9 की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
टेक्नो के इस फोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 100 दिन तक फ्री रिप्लेसमेंट, 6 महीने का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है।
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित HiOS 5.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में डॉट नॉच मिलेगा। Tecno Phantom 9 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है।
फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन का वजन 164 ग्राम है।