Facebook ला रहा है नया एप, स्नैपचैट से होगा मुकाबला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 28 Aug 2019 10:54 AM IST
Facebook to launch new app to compete Snapchat
facebook and instagram server down - फोटो : फाइल, अमर उजाला

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Facebook जल्द ही एक नया मोबाइल एप लॉन्च करने वाली है। खबर है कि फेसबुक के इस नए एप का मुकाबला Snapchat से होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक के इस एप को Threads नाम से जाना जाएगा। इस एप को शुरुआत में इंस्टाग्राम के साथ पेश किया जा सकता है।

    थ्रेड ऐप के जरिए इंस्टाग्राम यूजर्स अपने करीबी दोस्तों (क्लोज फ्रेंड) के साथ अपनी लाइव लोकेशन, गाड़ी की स्पीड और बैटरी लाइफ शेयर कर सकेंगे। साथ ही इसके लिए वे अपने दोस्तों को इनवाइट भी कर सकेंगे।

    हालांकि फेसबुक फिलहाल इस एप की टेस्टिंग कर रहा है और इसका इस्तेमाल इंस्टाग्राम के साथ क्लोज फ्रेंड के लिए ही होगा। वैसे फेसबुक ने इस एप के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस एप की लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें