फेसबुक मैसेंजर लाइट ऐप भारत में हुआ लॉन्च, स्लो इंटरनेट पर भी करेगा काम

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger Lite app finally launched in India
Facebook Messenger Lite

    फेसबुक  ने अपने फेसबुक मैसेंजर लाइट ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। फेसबुक ने इस पिछले महीने ही पेश किया था। फेसबुक मैसेंजर ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    मैसेंजर लाइट ऐप भी फेसबुक लाइट ऐप की तरह ही है। इस ऐप को लॉन्च करने के पीछे फेसबुक का मकसद पुराने फोन और सस्ते फोन के यूजर्स को भी फेसबुक से जोड़े रहना है। यह ऐप स्लो इंटरनेट पर भी आसानी से काम करेगा।

    विज्ञापन

    इस ऐप की साइज सिर्फ 10 एमबी है, जबकि फेसबुक मैसेंजर की साइज 40 एमबी है। वहीं फेसबुक मैसेंजर डाउनलोड होने और यूज करने के बाद इसकी साइज 300 एमबी से भी ज्यादा हो जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि फेसबुक मैसेंजर लाइट अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। आईओएस यूजर्स के लिए यह ऐप कब लॉन्च होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। मैसेंजर लाइट में भी लॉर्मल ऐप जैसे ही सारे फीचर्स दिए गए हैं, हालांकि पैसे भेजने और वीडियो कॉलिंग की सुविधा इसमें नहीं दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें