फेसबुक मैसेंजर में आया बग, लोगों की निजी चैटिंग में लगी सेंध

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 10 Mar 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger Bug Revealed Who You Were Chatting With
Facebook Messenger

    यदि आप भी फेसबुक इस्तेमाल करते हैं और साथ ही फेसबुक मैसेंजर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ चैटिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भले ही फेसबुक की सिक्योरिटी को लेकर तमाम दावे करें, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रत्येक कुछ दिन पर फेसबुक में कोई-ना-कोई बग आ ही जाता है। ताजा मामला फेसबुक मैसेंजर में आए बग का है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर में एक ऐसा बग आया है जिसकी मदद से लोगों की चैटिंग पढ़ी जा सकती है।

    वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक ने इस बग को फिक्स कर दिया है। दरअसल यह बग फेसबुक मैसेंजर के वेब वर्जन में आया था जिसकी मदद से कोई भी अन्य वेबसाइट आपकी चैटिंग पढ़ सकती थी। फेसबुक मैसेंजर के इस बग की जानकारी साइबर सिक्योरिटी कंपनी Imperva ने अपने ब्लॉग में दी है।

    विज्ञापन

    दरअसल इस सिक्योरिटी कंपनी ने फेसबुक मैसेंजर में जिस बग का पता लगाया था जिसकी मदद से क्रॉस साइट फ्रेम लीकेज (CSFL) के जरिए किसी भी यूजर्स की पूरी प्रोफाइल निकाली जा सकती थी। बता दें कि पूरी दुनिया में फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स की संख्या 1 अरब 60 करोड़ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उनकी कंपनी फेसबुक उपयोक्ताओं की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा पर अधिक ध्यान देने की शुरुआत करेगी। जुकरबर्ग ने वादा किया कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी। इसमें इस तरह की सुरक्षा दी जाएगी कि उपयोक्ताओं की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें