Facebook-Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर पड़े ठप, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 15 May 2024 11:41 AM IST
सार

फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर डाउन हो गया है। दुनियाभर में यूजर्स इन प्लेटफॉर्म पर एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 18 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं।

विज्ञापन
facebook instagram down for thousands of users globally
Facebook-Instagram - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने की जानकारी सामने आ रही है। दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स ने प्लेटफॉर्म न चलने की शिकायत की है। लगभग 18 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आई है। यूजर्स को लॉगइन करने में परेशानी आ रही है। एक्सेस करने पर सिर्फ ब्लैंक पेज दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक मेटा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    मेटा के अधीन आने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर ठप हो गया है। 59 फीसदी यूजर्स को एप के जरिए एक्सेस करने में परेशानी आ रही है। 34 फीसदी यूजर्स को एक्सेस करते वक्त सर्वर कनेक्शन की शिकायत आ रही है। वहीं, 7 फीसदी यूजर्स को लॉगइन करने में दिक्कत आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक में एक्सेस करने की परेशान बुधवार सुबह 7 बजे से आ रही है। इस दौरान वैश्विक स्तर पर यूजर्स के अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर यूजर्स ने सबसे पहले एक्स पूर्व में ट्विटर पर शिकायत की। इसके बाद फेसबुकडाउन ट्रेंड भी करने लगा। कई यूजर्स ने एरर मैसेज और मीडिया फाइल एरर होने दिखाई देने की शिकायत दर्ज कराई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें