xAI: एलन मस्क अलग से लॉन्च करने अपने एआई का एप, चैटजीपीटी और जेमिनी से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Nov 2024 09:39 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क का लक्ष्य Grok AI को एक स्वतंत्र प्रोडक्ट के रूप में विकसित करना है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि xAI जल्द ही Grok के लिए एक चैटबॉट एप लॉन्च कर सकती है, जो ChatGPT के समान होगा।

विज्ञापन
Elon Musks xAI Reportedly Planning to Launch a ChatGPT Like Standalone App Soon
xAI Grok AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने भले ही एआई क्षेत्र में देर से कदम रखा हो, लेकिन यह तेजी से इस अंतर को पाटने में लगी है। पिछले दो महीनों में इस कंपनी ने अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) में फंक्शन-कॉलिंग क्षमता जोड़ी, डेवलपर्स के लिए API लॉन्च किया और अब यह एक फ्री AI मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक xAI जल्द ही OpenAI को टक्कर देने के लिए ChatGPT जैसा एक अलग चैटबॉट एप लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क का लक्ष्य Grok AI को एक स्वतंत्र प्रोडक्ट के रूप में विकसित करना है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि xAI जल्द ही Grok के लिए एक चैटबॉट एप लॉन्च कर सकती है, जो ChatGPT के समान होगा। बता दें कि वर्तमान में, Grok AI केवल X (पहले Twitter) के माध्यम से उपलब्ध है और इसे X Premium और Premium+ सब्सक्राइबर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मस्क का बड़ा उद्देश्य OpenAI को चुनौती देना और ChatGPT के हर क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। हालांकि, Grok में कई प्रमुख फीचर्स जैसे कि इमेज जनरेशन, वॉयस सपोर्ट,और एजेंटिक AI की कमी है, जो कि Google, OpenAI, Anthropic और Microsoft जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के पास हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें