X TV App: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे टीवी एप, यूट्यूब से मुकाबले की है तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने भी कुछ दिन पहले कहा है कि छोटे पर्दे से लेकर बड़े स्क्रीन तक, एक्स सब कुछ बदल रहा है। जल्द ही हम एक्स टीवी एप के साथ आपके स्मार्ट टीवी पर वास्तविक समय की आकर्षक कंटेंट लाएंगे।

विज्ञापन
Elon musk to now launch a smart TV app Know what it is and how it will work
X TV APP - फोटो : X

    विस्तार

    एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पूरी तरह से बदलने में लगे हैं। मालिक बनने के बाद से ही कई सारे बदलाव भी हुए हैं। अब एलन मस्क एक बड़ा और अहम बदलाव करने जा रहे हैं। खबर है कि एलन मस्क जल्द ही X TV एप लॉन्च करेंगे जो कि टीवी के लिए होगा यानी टीवी पर भी एक्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    X TV एप की जानकारी @XNews हैंडल से एक्स पर दी गई है यानी इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। X TV का 10 सेकेंड का टीजर भी रिलीज किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही स्मार्ट टीवी के लिए X TV एप रिलीज हो जाएगा।

    विज्ञापन

    एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने भी कुछ दिन पहले कहा है कि छोटे पर्दे से लेकर बड़े स्क्रीन तक, एक्स सब कुछ बदल रहा है। जल्द ही हम एक्स टीवी एप के साथ आपके स्मार्ट टीवी पर वास्तविक समय की आकर्षक कंटेंट लाएंगे। इससे पहले पिछले महीने एलन मस्क ने भी टीवी एप को लेकर जानकारी दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें