दही से लेकर पिज्जा और घर पर भूल गए हैं चार्जर तो इस ऐप से मंगवा सकते हैं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Dunzo is an on-demand delivery service, delivered everything you need
online delivery dunzo

    भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शुरुआत में लोग ऑनलाइन केवल सामान या फोन ही मंगवाते थे लेकिन अब लोग खाना और दवाईयां भी मंगवाने लगे हैं, हालांकि कुछ दिन पहले ही दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सरकार ने बैन लगा दी है। ऑनलाइन शॉपिंग पर लोगों की निर्भरता की बात करें तो लोग अब आधी रात को भी ऑनलाइन कंडोम तक मंगवाने लगे हैं और यह डिलिवरी Dunzo नाम के ऐप के जरिए हो रहा है।

    online delivery dunzo
    online delivery dunzo

    इस ऐप के जरिए आप कुछ ही ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने साल 2018 का अपनी ईयर एंड रिपोर्ट भी जारी की है जिसके मुताबिक साल 2018 में भारत के लोग कुछ ज्यादा ही आलसी बने रहे और जमकर ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया। कई बार ऐसी नौबत आई कि कंपनी को आधी रात में कंडोम की डिलिवरी करनी पड़ी। Dunzo ने पूरे साल में 100 मीटर के इलाके में 75,590 डिलिवरी की है। इसी में एक गुरुग्राम की एक ऐसी भी डिलिवरी शामिल है जब डिलिवरी ब्वॉय को तीसरी मंजिल पर सामान पहुंचाना पड़ा। Dunzo ने अब तक सबसे दूर 43 किलोमीटर केक की डिलिवरी की है।

    विज्ञापन

    कंपनी के दावे के मुताबिक उसने 13,517 गर्भनिरोधक दवाओं की डिलिवरी की है जिसमें 308 लोग ऐसे शामिल हैं जिन्होंने एक ही रात में 2 बार कंडोम मंगवाए हैं। कंपनी ने जिम में भी डिलिवरी की है जिनमें दही से लेकर पिज्जा तक शामिल हैं। कंपनी ने दावे के मुताबिक कई बार ऐसी चीजों के लिए भी ऑर्डर आए जिनके बारे में बताना मुश्किल है। Dunzo ने पूरे साल में 33,478 डिलिवरी आधी रात में की है

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के दावे के मुताबिक पुणे के लोगों ने सबसे ज्यादा आलू रोल्स ऑर्डर किए, गुरुग्राम में रहने वाले लोगों ने तंदूरी चिकन, चेन्नई के लोगों ने खाना और बैंगलुरू के लोगों ने सबसे ज्यादा 10,774 बिरयानी ऑर्डर किए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक उसकी सेवा के जरिए भारत के लोगों ने अपने 23,92,816 घंटे समय बचाए हैं। यदि आप घर पर चाबी भूल गए हैं तो भी यह कंपनी चाबी लाकर आपको देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें