AQI Level: स्मार्टफोन से चेक करें अपने इलाके की एयर क्वालिटी, यह सरकारी एप देगा लाइव अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2023 11:42 AM IST
सार

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 और उससे अधिक हो चुका है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए लोग घरों में एयर प्यूरीफायर का और घर के बाहर फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इस हवा से बचना बहुत ही मुश्किल है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution This government App Can Help You Track AQI Data and Weather Forecast
SAFAR-Air App - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा जैसे शहरों की हवा जानलेवा हो गई हैं। इन शहरों में हवा की गुणवत्ता अब तक की सबसे खराब स्तर पर पहुंची है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 और उससे अधिक हो चुका है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए लोग घरों में एयर प्यूरीफायर का और घर के बाहर फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इस हवा से बचना बहुत ही मुश्किल है।

    लोगों के आंखों में जलन हो रही है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इस वक्त सभी के लिए यह जरूरी है कि उन्हें अपने इलाके के AQI के बारे में जानकारी हो। इस रिपोर्ट में हम आपको एक सरकारी एप के बारे में बताएंगे जो आपको AQI के बारे में लाइव जानकारी देगा।

    विज्ञापन

    SAFAR-Air

    इस एप को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने लॉन्च किया है। SAFAR-Air एप मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स दोनों की जानकारी देता है। SAFAR-Air एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है और इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस एप को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रोपिकल मेटीओरोलॉजी, पुणे ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया है। यह एप देश के सभी प्रमुख शहरों के AQI के बारे में अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती में जानकारी देता है। SAFAR-Air के अलावा भी कई सारे निजी कंपनियों/स्टार्टअप के एप्स हैं जिनकी मदद से आप मौसम और AQI की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें