सावधान: डेटिंग एप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो बाद में सिर्फ पछताएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

25 में से 22 डेटिंग एप्स अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को मानते ही नहीं हैं। वे अपने यूजर्स के निजी डाटा का सौदा करते हैं और विज्ञापनदाताओं को डाटा बेचते हैं। इनमें से कईयों का डाटा लीक का इतिहास रहा है।

विज्ञापन
Dating apps may sell your personal information for advertising
Dating Apps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में लाखों लोग डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। कई एप काफी पॉपुलर हैं तो कई नए-नए एप्स हैं। आपमें से कई लोग होंगे जो इन डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये डेटिंग एप्स डाटा प्राइवेसी के लिहाज से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

    हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सभी डेटिंग एप्स यूजर्स का डाटा विज्ञापन एजेंसियों और कंपनियों को बेचती हैं। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती है। मॉजिला फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 में से 22 डेटिंग एप्स अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को मानते ही नहीं हैं। वे अपने यूजर्स के निजी डाटा का सौदा करते हैं और विज्ञापनदाताओं को डाटा बेचते हैं। इनमें से कईयों का डाटा लीक का इतिहास रहा है।

    विज्ञापन

    ये एप्स पर्सनल जानकारी को वैकल्पिक रखते हैं लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए एप्स को इस्तेमाल नहीं करने देते। ये एप्स यूजर्स से उसकी मौजूदा लोकेशन का एक्सेस भी लेते हैं और यदि लोकेशन का एक्सेस नहीं दिया जाए तो ये एप्स काम ही नहीं करते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें