इस तरह जानिए कहां जाता है आपका मोबाइल डेटा

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Mon, 11 Apr 2016 05:48 PM IST
सार
विज्ञापन
Data Status App: live monitoring of data usage

    विस्तार

    दुनिया भर में हम ब्रॉडबैंड क्रांति की बात करते हैं। हैरानी की बात है कि अब भी हमें हर वक़्त इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर कितना डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    सच्चाई ये भी है कि अगर आप सभी ऐप पर बढ़िया से नज़र रखें तो आपके डेटा का इस्तेमाल कम हो सकता है। और अगर विज्ञापन ब्लॉक करने के सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो डेटा का इस्तेमाल काफ़ी कम हो जाएगा।

    विज्ञापन

    आइये आपको डेटा की खपत पर नज़र रखकर उस पर हो रहे खर्च को कम करने का तरीक़ा बताते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से आपको डेटा स्टेटस नाम का ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है इस ऐप की खूबी

    इस तरह जानिए कहां जाता है आपका मोबाइल डेटा
    फोटो : GettyImages

    ये ऐप आपके मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नज़र रखता है और प्ले स्टोर का इकलौता ऐप है जो आपको हर मिनट आपके नोटिफ़िकेशन को अपडेट करता है।

    सेट अप करते समय आपको अपने बिलिंग साइकिल की तारीख़ के बारे में जानकारी देनी होगी। एक बार आपने ये जानकारी दे दी उसके बाद अपने इंटरनेट डेटा के इस्तेमाल पर आप हर मिनट नज़र रख सकते हैं। इसके अलावा एक स्टेटस बार पर आपको पूरे महीने के डेटा के इस्तेमाल की जानकारी भी मिलेगी।

    इस ऐप का एक और फ़ायदा है कि आप तरह-तरह से अपने डेटा के इस्तेमाल को भी देख सकते हैं। बाईं तरफ़ स्वाइप कीजिए तो उस दिन का बारे में जानकारी मिल जाएगी जब आपने सबसे ज़्यादा डेटा इस्तेमाल किया है। इसी तरह की अलग अलग दूसरी जानकारी भी ये ऐप आपको देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें