#CoronaPositive: पंजाब में इस एप से हो रही है दवा से लेकर सब्जी तक की डिलीवरी

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से लोगों में एक डर का माहौल बन गया है कि खाने-पीने का और जरूरी सामान उनतक नहीं पहुंच पाएगा, हालांकि ऐसा नहीं है। सरकार ने भी स्विगी, जोमैटो, अमेजन और फ्लिपकार्ट को डिलीवरी की अनुमति दे दी है।
इसी बीच HUMhain नाम एक मोबाइल एप पंजाब में काफी लोकप्रिय हो रहा है। लॉकडाउन के बीच लुधियाना में 'हम हैं' एप से घर-घर लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है, हालांकि 'हम हैं' एप पिछले पांच साल से डिलीवरी दे रहा है लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी डिलीवरी में 10 गुना इजाफा हुआ है। हम हैं एप हर डिलीवरी के लिए अलग से 100 रुपये लेता है।
हम हैं एप के फीचर्स
सबसे पहले आपको बता दें कि हम हैं एप की सेवा फिलहाल लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और चंडीगढ़ में ही उपलब्ध है। गूगल प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक हम हैं एप से आप को भी चीज मंगवा सकते है। खास बात यह है कि ऑर्डर के बाद अधिकतम 45 मिनट में डिलीवरी हो जाएगी।
एप को डाउनलोड करने के बाद आपको मोबाइल और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद एक पासवर्ड भी बनाना होगा। इसके बाद आप अपनी जरूरत के सामान को ऑर्डर कर सकेंगे।