चीनी, रशियन और हिंदी समेत 40 भाषाएं ट्रांसलेट करने वाला डिवाइस तैयार

Rajeev Rai
एजेंसीRajeev Rai
Sun, 29 Mar 2020 04:27 AM IST
Translation device launched in Tokyo can translate 40 different languages
ट्रांसलेशन डिवाइस - फोटो : social media

    जापान में एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है जो दुनिया की 40 भाषाओं को आपकी मनचाही भाषा में ट्रांसलेट करने में महज कुछ सेकेंड लेती है। इस डिवाइस के माध्यम से कोई भी चीनी आसानी से रशियन, हिंदी या कोई भी दूसरी लैंग्वेज को समझ सकता है और सामने वाले को उसकी भाषा में जवाब दे सकता है। इस डिवाइस की एक नहीं कई दूसरी खूबियां भी हैं। इनमें से एक बड़ी खूबी इसका हल्का और छोटा होना है। ये आसानी के साथ आपकी जेब में आ सकता है। आकार की कहें तो ये आपकी आईपैड जितना ही है। इसके माध्यम से वो वहां की संस्कृति भाषा को जान सकते हैं और सामने वाले को अपनी बात बेझिझक समझा सकते हैं।