Coronavirus: सरकार ने लॉन्च किया आरोग्य सेतु मोबाइल एप, यूजर्स की लोकेशन को करता है ट्रैक

भारत सरकार ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है। सरकार इस एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक कर सकेगी। साथ ही सरकार इस प्लेटफॉर्म के जरिए यह जान सकेगी कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं। आपको बता दें कि सरकार इससे पहले भी कोरोना कवच नाम के मोबाइल एप को पेश कर चुकी है। तो आइए जानते हैं आरोग्य सेतु मोबाइल एप कैसे करता है काम...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोग्य सेतु एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है। साथ ही यह एप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं। साथ ही दोनों में कितनी दूरी है। इसके अलावा यह एप अपने यूजर को कोविड-19 से बचने की टिप्स देता है।
आरोग्य सेतु मोबाइल एप में एक चैटबॉट मौजूद है, जो यूजर्स को इस वायरस से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है। साथ ही यह भी तय करता है कि यूजर्स में इस वायरस के लक्षण है या नहीं। वहीं, दूसरी तरफ इस एप में कई राज्यों के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं।
सरकार ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक खास मोबाइल एप कोरोना कवच (Corona Kavach) लॉन्च किया था। लोग इस मोबाइल एप की मदद से यह जान सकेंगे कि उनपर वायरस का कितना खतरा है और उन्हें इससे बचने के लिए किस तरह के कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा कोरोना कवच एप यूजर्स इस वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी भी देता है।
- यूट्यूब जल्द ही लॉन्च करने वाला है TikTok जैसा शॉर्ट वीडियो एप
- भारत आ पहुंचा डिजनी प्लस, 3 अप्रैल से आपके मोबाइल पर होंगी डिजनी और मार्वेल की 250 से ज्यादा सुपरहीरो फिल्में
- #CoronaPositive: पंजाब में इस एप से हो रही है दवा से लेकर सब्जी तक की डिलीवरी
- Coronavirus: भारत सरकार ने कोरोना कवच एप किया पेश, करेगा संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक