खत्म हुआ इंतजार: Clubhouse का एंड्रॉयड एप भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Clubhouse एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड 8.0 या इससे बाद के वर्जन वाले फोन में डाउनलोड किया जा सकता है,

विस्तार
इनवाइट ओनली सोशल मीडिया ऑडियो एप Clubhouse आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Clubhouse ने ट्वीट करके भी इसकी पुष्टि कर दी है। Clubhouse एप को अब गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि Clubhouse का एंड्रॉयड पिछले सप्ताह से ही अमेरिका में टेस्ट हो रहा था। शुरुआत में क्लबहाउस एप को सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था।
Clubhouse एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड 8.0 या इससे बाद के वर्जन वाले फोन में डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि यहां आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अभी भी यह इनवाइट ओनली ही है यानी आप डाउनलोड करके सीधे इस्तेमाल नहीं कर सकते। जब तक आपको किसी अन्य यूजर का इनवाइट नहीं मिलेगा, तब तक आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
Clubhouse को इसी साल की शुरुआत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा आयोजित एक ऑडियो कंवर्सेशन के बाद काफी फायदा हुआ। यह एप अचानक से वायरल हो गया, हालांकि अप्रैल में इस एप को काफी नुकसान भी हुआ। अप्रैल में करीब 9,00,000 लोगों ने इस एप को इस्तेमाल करना छोड़ दिया है।
Clubhouse को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और फरवरी 2021 तक इसे 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इसकी जानकारी एप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने दी है। इससे पहले इसी महीने कंपनी ने मोनेटाइजेशन फीचर भी लॉन्च किया है ताकि क्रिएटर्स की कमाई हो सके।
क्लबहाउस की टक्कर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर, फेसबुक, Discord भी आई गई हैं। ट्विटर ने भी स्पेस नाम से ऑडियो प्लेटफॉर्म पेश किया है। मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram ने भी हाल ही में Telegram Voice Chats 2.0 नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जो कि ऑडियो ओनली चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें अनलिमिटेड लोगों के साथ वॉयस कॉल किया जा सकता है।
- लॉन्चिंग से पहले Realme X7 Max 5G के फीचर्स लीक, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 SoC
- Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मात्र 15 मिनट मेंफ फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी
- Twitter Verification: अब कोई भी कर सकता है ब्लू टिक के लिए अप्लाई, यह है तरीका
- Twitter Blue : ट्विटर ने 'ब्लू टिक' के लिए खातों का सत्यापन शुरू किया