Camscanner का विकल्प Kaagaz स्कैनर हुआ हिट, 11 लाख यूजर्स कर चुके हैं डाउनलोड

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Mon, 31 Aug 2020 04:14 PM IST
सार
विज्ञापन
Chinese Camscanner app alternative Made in India Kaagaz Scanner become hit on Google Play Store
Kaagaz Scanner- Free Documents & PDF Scanner - फोटो : Google Play Store

    विस्तार

    पॉपुलर चीनी डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एप Camscanner पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय यूजर्स अब इसका विकल्प तलाश कर रहे हैं। कुछ भारतीय डेवलपर्स ने इस एप का विकल्प भी बनाया है, लेकिन वे बहुत ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए। लेकिन कैम स्कैनर के एक विकल्प को यूजर्स बखूबी डाउनलोड कर रहे हैं और खास बात यह है कि ये एप पूरी तरह से भारतीय है।

    आईआईटी बोंबे और आईएसबी हैदराबाद के एलुमिनी स्नेहांशु गांधी, आईआईटी कानपुर के एलुमिनी गौरव श्रीश्रीमाल और एआईटी पुणे के एलुमिनी तमनजीत सिंह बिंद्रा ने कागज स्कैनर (Kaagaz Scanner) नाम से इस एप का विकल्प तैयार किया है। इसके डेवलपर्स के मुताबिक इस एप की खूबी है कि यह पूरी तरह से ऑफलाइन है और न ही इस पर विज्ञापन या वाटरमार्क आते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल के लिए इस पर साइन-इन भी नहीं करना पड़ता है। वहीं यह काफी सुरक्षित भी है।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले स्टोर पर Kaagaz Scanner एप को अभी तक 11 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इसके डेवलपर्स का कहना है कि कैमस्कैनर पर बैन लगने का फायदा इस एप को मिला है, जिसके चलते यह लोगों के बीच काफी तेजी से पहुंच बना रहा है। उनका कहना है कि कैमस्कैनर पर प्रतिबंध लगने के तीन दिन के भीतर ही इसके डाउनलोड करने वालों की संख्या जीरो से दो लाख तक पहुंच गई। वहीं ज्यादातर लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए प्ले स्टोर तक पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें