ChatGPT का एंड्रॉयड एप भारत में प्ले-स्टोर पर हुआ लाइव, ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल
यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिन्होंने ChatGPT के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन किया है तो आपको सिर्फ एप को अपडेट करना होगा। यदि आप रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप गूगल प्ले-स्टोर पर ChatGPT को सर्च कर सकते हैं।

विस्तार
ChatGPT का एंड्रॉयड मोबाइल एप आखिरकार भारत में उपलब्ध हो गया है। पिछले सप्ताह ही गूगल प्ले-स्टोर पर ChatGPT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था और अब यह एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट है जिसे OpenAI नाम के स्टार्टअप ने तैयार किया है। बता दें कि करीब दो महीने ChatGPT का iOS एप लॉन्च हुआ था।
ChatGPT के एंड्रॉयड एप को अमेरिका, भारत, बांग्लादेश और ब्राजील में लॉन्च किया गया है, हालांकि अगले कुछ सप्ताह में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। वैसे तो ChatGPT एप फ्री है लेकिन आप चाहें तो प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं जिसके बाद आपको ChatGPT का बेहतर (GPT-4) इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भी इन्कॉग्निटो मोड जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे।
यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिन्होंने ChatGPT के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन किया है तो आपको सिर्फ एप को अपडेट करना होगा। यदि आप रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप गूगल प्ले-स्टोर पर ChatGPT को सर्च कर सकते हैं। ChatGPT की साइज 6MB है। डाउनलोड करने के बाद अपनी जीमेल आईडी से ChatGPT में लॉगिन करके आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि पहले से आप ChatGPT इस्तेमाल करते आ रहे हैं तो पासवर्ड और आईडी के साथ लॉगिन कर सकते हैं और यदि नहीं तो आपको पहले अकाउंट बनाना होगा जो कि फ्री है।
- Samsung के इस फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी
- Threads Update: मार्क जकरबर्ग ने जारी किया सबसे बड़ा अपडेट, ट्विटर के फीचर को फिर से किया कॉपी
- 30 हजार की कीमत में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, देखें टॉप-5
- Lenovo ने भारत में लॉन्च किया 2.25 लाख रुपये का लैपटॉप, डुअल टच स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स