Threads Update: मार्क जकरबर्ग ने जारी किया सबसे बड़ा अपडेट, ट्विटर के फीचर को फिर से किया कॉपी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jul 2023 09:58 AM IST
सार

Threads ने फॉलोइंग और यू फीड फीचर पेश किया है। जैसे आप ट्विटर की टाइमलाइन पर जाते हैं तो आपको दो फीड का ऑप्शन मिलता है जिनमें एक फॉलोइंग और दूसरा यू फीड होता है। ठीक उसी तरह अब Threads में भी दो फीड मिलेंगे।

THREADS UPDATES Following Feed and Translations feature launched
Threads Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इस महीने की शुरुआत में ही मेटा ने अपने नए सोशल मीडिया एप Threads को लॉन्च किया है। Threads एक टेक्स्ट आधारित एप है जिसका मुकाबला एलन मस्क के ट्विटर (एक्स) से है। लॉन्चिंग के साथ ही महज पांच दिनों में Threads को एक करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था। उसके बाद कंपनी ने कई सारे अपडेट जारी किए लेकिन लोगों को अभी भी शिकायत थी। अब Threads ने एक और नया अपडेट जारी किया है, लेकिन इस बार भी ट्विटर को कॉपी किया गया है।

    Threads ने फॉलोइंग और यू फीड फीचर पेश किया है। जैसे आप ट्विटर की टाइमलाइन पर जाते हैं तो आपको दो फीड का ऑप्शन मिलता है जिनमें एक फॉलोइंग और दूसरा यू फीड होता है। ठीक उसी तरह अब Threads में भी दो फीड मिलेंगे। फॉलोइंग वाले में उनके पोस्ट दिखेंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं और यू फीड में आपकी रुचि के हिसाब से पोस्ट दिखेंगे।

    फिलहाल ये दोनों फीचर कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं लेकिन जल्द ही सभी के लिए आ जाएंगे। नए अपडेट के बारे में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने थ्रेड पोस्ट करके जानकारी दी है। इन दो नए फीचर के अलावा Threads में ट्रांसलेशन का फीचर भी आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद Threads के पोस्ट अपने आप ही यूजर्स की भाषा में अनुवाद हो जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें