भारत को पूरी तरह से अलविदा कहेगी TikTok की कंपनी Bytedance

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jan 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
bytedance to shutdown all business in India with tiktok and helo
Tiktok - फोटो : For Refernce Only

    चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो एप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंध जारी हैं। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे।

    अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की, लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है, "हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।"

    विज्ञापन

    बाइटडांस के एक सूत्र के अनुसार कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया। जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में खबर मिली थी कि पहले फेज में टिकटॉक समेत जिन 59 एप्स पर बैन लगा था, उनकी वापसी अब भारत में नहीं होने वाली है। सरकार ने TikTok, WeChat और UC Browser जैसे 59 मोबाइल एप्स पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों से मिली है।

    एप्स पर बैन के बाद सरकार ने इन कंपनियों से डाटा कलेक्शन और स्टोरेज को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब इन कंपनियों ने दिया लेकिन सरकार कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं है। मंत्रालय ने इन कंपनियों को पिछले सप्ताह एक नोटिस भी भेजा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें