बैन होने के बाद भी Tiktok ने भारतीय कर्मचारियों को दिया चार लाख तक का बोनस

भारत में प्रतिबंधित हो चुके एप टिकटॉक और हेल्लो की स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस ने अपने भारतीय कर्मचारियों को बोनस के तौर पर लाखों रुपये दिए हैं। बाइटडांस ने इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि वह अपने भारतीय कर्मचारियों को कैश बोनस देगी। बाइटडांस ने जुलाई-अगस्त के बीच फुल टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को एक से चार लाख तक रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। बता दें कि भारत में ByteDance के कर्मचारियों की संख्या दो हजार से अधिक है।
वहीं कुछ मध्यम वर्गीय कर्मचारियों को कंपनी ने 50,000 रुपये तक बोनस के रूप में दिए हैं। कुछ दिन पहले ही ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जुलाई और अगस्त के बीच में काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस मिलेगा जो कि अगस्त महीने की सैलरी का 50 फीसदी होगा। बता दें कि 29 जून को भारत सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए थे।
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि बाइटडांस ने भारत में अभी तक कोई छंटनी नहीं की है और ना ही किसी कर्मचारी की सैलरी में कटौती की है। खबर यह भी है कि एप पर बैन लगने के दौरान ही कंपनी ने सेल्स टीम में कुछ लोगों की भर्तियां की है।
बता दें कि हाल ही में अपने एक ब्लॉग में बाइटडांस ने कहा है कि टिकटॉक की नई अमेरिकी कंपनी की 80 फीसदी हिस्सेदार होगी, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि टिकटॉक ग्लोबल को बाइटडांस अपने नियंत्रण में रखती है तो नई कंपनी को मंजूरी नहीं दी जाएगी।
वहीं ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग एप TikTok के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगाने की योजना से पीछे नहीं हटेगा। बता दें रविवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होने वाली है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एपल और गूगल को अपने एप स्टोर से WeChat और TikTok को हटाने का आदेश दिया है, वहीं अब अमेरिकी जिला जज कार्ल निकोल्स ने इस आदेश पर रोक लगा दी है।
- Realme जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट टीवी
- Chinese Apps in India: नए नाम से भारत में हिट हो रहे चाइनीज एप, 10 करोड़ से अधिक हुए डाउनलोड
- Realme UI 2.0: इन 20 स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- जियो के ग्राहकों को हवाई सफर में भी मिलेगी मोबाइल सेवा, जियो और AeroMobile में हुई साझेदारी