Realme जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट टीवी

रियलमी का एक नया स्मार्ट टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Realme दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट टीवी अगले महीने भारत में पेश करेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है। टीवी की साइज 55 इंच की होगी और टीवी का रिजॉल्यूशन 4के होगा। कंपनी का दावा है कि SLED 4K स्मार्ट टीवी में सटीक कलर्स मिलेंगे और बेहतर आई केयर मिलेगा। इस टीवी के लिए रियलमी SLED टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी के साथ काम कर रही है।
Realme के मुताबिक उसके SLED 4K स्मार्ट टीवी 55 इंच की साइज में आएगा और इसमें TUV Rheinland लो ब्लू लाइट का सर्टिफिकेशन होगा। कंपनी का दावा है कि SLED मे NTSC की वैल्यू LED और QLED के मुकाबले अधिक होगी।
Realme SLED 4K स्मार्ट टीवी मे बैकलाइट के लिए RGB का इस्तेमाल होगा जो कि ब्लू लाइट के दुष्प्रभाव को रोकने में सक्षम है। रियलमी का कहना है कि QLED टीवी में ब्लू बैकलाइट शुरुआती स्तर पर रहता है जो कि बाद में व्हाइट लाइट में बदल जाता है।
रियलमी का कहना है कि बैकलाइट में RGB के इस्तेमाल से टीवी में बैलेंस कलर मिलेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो रेड, ग्रीन और ब्लू के डेंसिटी समान रहेगी, हालांकि रियलमी ने अपने इस आगामी टीवी के स्पीकर, प्रोसेसर और स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही लॉन्चिंग तारीख को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि भारतीय बाजार में Realme के स्मार्ट टीवी हैं जिनमें 43 इंच और 32 इंच के टीवी शामिल हैं। इन दोनों टीवी में एलईडी डिस्प्ले दी गई है और दोनों एंड्रॉयड पर काम करते हैं, वहीं आने वाला टीवी भी एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ ही आएगा।