BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की जल्द होगी भारत में वापसी, कंपनी पर लगा बैन हटा सकती है सरकार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 30 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

भारत सरकार ने 2020 में क्राफ्टन के पबजी गेम को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने इस गेम को एक साल बाद 2021 में नए अवतार और नए नाम BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) से पेश किया था।

BGMI Battlegrounds Mobile India Return to India Soon Krafton Hints with his video
BGMI - फोटो : BGMI

    विस्तार

    लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की भारत में एक बार फिर वापसी हो सकती है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के डेवलपर क्राफ्टन ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से इस बात की ओर इशारा किया है कि भारतीय यूजर्स एक बार फिर से खेल सकते हैं। बता दें कि इसी साल अगस्त में BGMI को भारत सरकार द्वारा भारत में बैन किया गया था। दरअसल, इस गेम को लोकप्रिय गेम पबजी (PUBG) को कुछ बदलाव के साथ 2021 में दौबारा भारत में लॉन्च किया गया था।

    क्राफ्टन ने BGMI India की वेबसाइट पर कुछ नए टूटोरियल्स वीडियोज को पोस्ट किया है, जिसमें BGMI गेम से संबंधित वीडियो हैं। इन वीडियो में 11 सेकेंड का एक टीजर भी दिखाया गया है, जिसमें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के वापसी की बात कही गई है। कंपनी ने हाल ही में Krafton Player Support नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनायी है। इस यूट्यूब चैनल पर भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के वापसी को लेकर कुछ वीडियो को पोस्ट किया गया है। यानी क्राफ्टन की इन वीडियो से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कंपनी जल्द ही अपने गेम को भारत में एक बार फिर से पेश कर सकती है।

    ये भी पढ़ें: Meta Fined: जुर्माने के बाद अब मेटा को देना होगा करोड़ों रुपये का कानूनी शुल्क, वाशिंगटन कोर्ट ने दिए आदेश 

    दरअसल, भारत सरकार ने 2020 में क्राफ्टन के पबजी गेम को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने इस गेम को एक साल बाद 2021 में नए अवतार और नए नाम BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) से पेश किया था। हालांकि, अगस्त 2022 में फिर से क्राफ्टन के गेम को भारत में बैन कर दिया गया था।

    ये भी पढ़ें: Google Pixel 7a: गूगल लॉन्च करेगा एक और फ्लैगशिप फोन, फीचर्स और कैमरा सेटअप की जानकारी हुई लीक

    इस बैन के बाद कंपनी ने कहा था कि वो सरकार से बात कर रही है और गेमर्स को भरोसा जताया था कि वो जल्द ही फिर से इस गेम को खेल पाएंगे। अब कंपनी इस गेम की भारत में फिर से वापसी कराने की कोशिश कर रही है। इन कमिंग सून वाली टीजर वीजियो से इस बाद का अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में BGMI की जल्द वापसी हो सकती है।