BGMI Return: 10 महीने बैन के बाद गेम की हुई प्ले-स्टोर पर वापसी, कंपनी ने खुद की पुष्टि
BGMI Download Play Store : गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से इसकी पुष्टि की है। क्राफ्टोन ने कहा है कि 29 मई से BGMI को खेला जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI को भारत में तीन महीने के लिए इजाजत मिली है जो कि ट्रायल पीरियड है।

विस्तार
यदि आप भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के दीवाने हैं और बेसब्री से गेम की वापसी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। करीब 10 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार BGMI की प्ले-स्टोर पर वापसी हो गई है। पिछले साल BGMI को भारत सरकार की ओर से बैन किया गया था। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से इसकी पुष्टि की है। क्राफ्टोन ने कहा है कि 29 मई से BGMI को खेला जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI को भारत में तीन महीने के लिए इजाजत मिली है जो कि ट्रायल पीरियड है।

Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शनिवार यानी 27 मई से BGMI गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा, हालांकि गेम को 29 मई से ही प्ले किया जा सकेगा। BGMI को इस्तेमाल करने का मौका फिलहाल iOS यूजर्स को नहीं मिलने वाला है। गूगल प्ले-स्टोर पर BGMI को अब देखा जा सकता है।
इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि BGMI की वापसी अगले 90 दिनों के लिए हो सकती है। क्राफ्टोन ने गेम की वापसी पर क्राफ्टोन इंडिया के सीईओ शॉन ह्यूनिल सोहन ने अपने एक बयान में कहा था, 'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के बहुत आभारी हैं। हम पिछले कुछ महीनों में अपने भारतीय गेमिंग समुदाय को उनके समर्थन और धैर्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हम यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और हम आपके मंच पर आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"
- घरेलू कंपनी ने लॉन्च की कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, सात दिनों तक बैटरी भी चलेगी
- Netflix vs अमेजन प्राइम vs JioCinema: किसका प्लान है सस्ता, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फायदे, सबकुछ जानें
- ChatGPT App in India: भारत में लॉन्च हुआ चैटजीपीटी का ऑफिशियल मोबाइल एप, लेकिन सिर्फ ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल
- 9 इंच डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Tab M9, कम कीमत में मिलती है मेटल बॉडी