घरेलू कंपनी ने लॉन्च की कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, सात दिनों तक बैटरी भी चलेगी
Noise ColorFit Quad Call की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन से खरीदा जा सकता है। Noise ColorFit Quad Call के साथ मेटालिक डिजाइन मिलती है। इसके अलावा Noise ColorFit Quad Call में बहुत ही कम बेजल मिलती है

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Quad Call को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise ColorFit Quad Call के साथ 1.81 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Noise ColorFit Quad Call की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Noise ColorFit Quad Call की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन से खरीदा जा सकता है। Noise ColorFit Quad Call के साथ मेटालिक डिजाइन मिलती है। इसके अलावा Noise ColorFit Quad Call में बहुत ही कम बेजल मिलती है। वॉच के साथ एक डायल भी मिलता है। वॉच के साथ 1.81 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है।
न्वाइज की इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस वॉच में Noise Buzz इन बिल्ट फीचर मिलता है जो कि कॉलिंग के लिए है। वॉच के डायल पैड पर 10 कॉन्टैक्ट को सेव कर सकते हैं। Noise ColorFit Quad Call के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है यानी आप गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का इस्तेमाल (AI) कर सकते हैं।
- Netflix vs अमेजन प्राइम vs JioCinema: किसका प्लान है सस्ता, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फायदे, सबकुछ जानें
- ChatGPT App in India: भारत में लॉन्च हुआ चैटजीपीटी का ऑफिशियल मोबाइल एप, लेकिन सिर्फ ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल
- 9 इंच डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Tab M9, कम कीमत में मिलती है मेटल बॉडी
- गूगल के पूर्व सीईओ का दावा: ChatGPT जैसे एआई टूल इंसानों को खत्म कर देंगे, लाखों लोग होंगे प्रभावित