Loan App: इस लोन एप को गलती से भी न करें डाउनलोड, सरकार ने दी चेतावनी
सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां भी लोगों के लिए इस तरह के लोन एप को लेकर अलर्ट जारी करती हैं। अब एक नए लोन एप को लेकर साइबर दोस्त ने अलर्ट जारी किया है जो कि गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

विस्तार
फटाफट लोने देने वाले एप्स के स्कैम से सरकार भी लड़ रही है और गूगल-एपल जैसी टेक कंपनियां भी लेकिन दो साल में इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। प्रत्येक कुछ समय पर गूगल अपने प्ले-स्टोर से इस तरह के एप को डिलीट करता है।
सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां भी लोगों के लिए इस तरह के लोन एप को लेकर अलर्ट जारी करती हैं। अब एक नए लोन एप को लेकर साइबर दोस्त ने अलर्ट जारी किया है जो कि गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...
साइबरदोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट करके बताया है कि Honeyfall एप हैकर्स ने डिजाइन किया है और इसमें मैलवेयर है। यदि आप इस Honeyfall एप को अपने फोन में डाउनलोड करते हैं तो आपके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है।
- Update: Telegram में एक साथ आए कई फीचर्स, स्टोरीज को कर सकेंगे रीपोस्ट
- जरूरी बात: कहां-कहां हो रहा आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, फोन से ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं
- Google Alert: तुरंत अपडेट करें अपना क्रोम ब्राउजर, नहीं तो हैकर्स के हाथ में पहुंच जाएगी निजी जानकारी
- Threads: एक लंबे इंतजार के बाद थ्रेड में आया सबसे खास फीचर, अब कुछ भी सर्च करना होगा आसान