कंफर्म: BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से भारत में होगी पबजी की वापसी, कंपनी ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 May 2021 11:24 AM IST
सार

कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

विज्ञापन
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA Launch in India soon as pubg mobile aka
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA - फोटो : BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA

    विस्तार

    पिछले एक साल से भारत में पबजी मोबाइल की वापसी का इंतजार हो रहा है, लेकिन यह इंतजार खत्म हो गया है। पबजी गेम को डेवलप करने वाली कंपनी KRAFTON ने आधिकारिक तौर पर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BATTLEGROUNDS MOBILE को केवल भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो भी जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि पबजी मोबाइल को ही भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से लॉन्च किया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें