Asus ZenFone 8 Pro जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर देखा गया
कहा जा रहा है कि यह फोन ZenFone 8 सीरीज का है जिसकी लॉन्चिंग 12 अप्रैल को होने वाली है जिसके तहत ZenFone 8 Mini, और vanilla ZenFone 8 जैसे फोन लॉन्च होने वाले हैं।

विस्तार
Asus ZenFone 8 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Asus ZenFone 8 Pro को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि यह फोन ZenFone 8 सीरीज का है जिसकी लॉन्चिंग 12 अप्रैल को होने वाली है जिसके तहत ZenFone 8 Mini, और vanilla ZenFone 8 जैसे फोन लॉन्च होने वाले हैं।
टिप्स्टर (@the_tech_guy) के मुताबिक ASUS_I007D मॉडल नंबर वाले फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Asus ZenFone 8 Pro का है। ZenFone 8 सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग 12 मई को होने वाली है। Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्चिंग 12 मई को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी।
Asus ZenFone 8 Pro का कोड नेम VODKA है। कुछ लीक रिपोर्ट के मुताबिक Asus ZenFone 8 सीरीज के तहत ZenFone 8 Mini और ZenFone 8 Flip को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने एक ट्वीट किया है जिसके मुताबिक फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ होगी। इसके अलावा हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में पावरफुल प्रोसेसर भी मिलेगा।
कंपनी के ट्वीट के साथ एनिमेटेड आउटलाइन है जो कि पंचहोल डिस्प्ले को दिखाती है। इस सीरीज के चौथे फोन यानी vanilla ZenFone 8 के साथ फ्लिप कैमरा नहीं मिलेगा। इसमें Asus ZenFone 7 की तरह ही कैमरा सेटअप मिलेगा।
कुछ दिन पहले लीक हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक Asus ZenFone 8 Mini को 5.92 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। यह भी संभव है कि vanilla मॉडल में भी हाई रिफ्रेश रेट दी जाए। Asus ZenFone 8 की लॉन्चिंग तारीख के एलान के साथ ही माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिस पर काउंटडाउन टाइमर चल रहा है।
खबर है कि फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम मिलेगी। आसुस ने अभी तक फीचर्स और फोन के मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक रिपोर्ट में फोन के तीन मॉडल के कोड नेम को लेकर दावा किया गया है। ये कोड नेम SAKE, PICASSO और VODKA हैं।
- Covid 19: आपके पास भी आया है वैक्सीन रजिस्ट्रेशन का यह मैसेज तो तुरंत करें डिलीट, क्लिक करना बहुत महंगा पड़ेगा
- याहू को खरीदने के लिए फिर आगे आई माइक्रोसॉफ्ट, 2008 में भी हुई थी कोशिश
- WhatsApp Privacy: 13 मई को आ सकता है दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, 15 से लागू होगी व्हाट्सएप की नई पॉलिसी
- कोरोना के कारण टली Realme X7 Max की भारत में लॉन्चिंग, फीचर्स हुए लीक